सकरी में भाजपा नेत्री के घर हुई चोरी, पुलिस पर आरोप , दबाव बनाकर रिपोर्ट में लिखाई कम रकम।
सकरी क्षेत्र को इस समय नशेड़ियों एवं अपराधियों का गढ़ बताया जा रहा है।
नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कालोनी में अंधेरा और सकरी का विकास जीरो।
वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा भारत की रिपोर्ट
सजग प्रहरी / बिलासपुर :- बिलासपुर नगर निगम में शामिल सकरी जिसे नया थाना बनाया गया है, जहाँ पर अव्यवस्थाओ के चलते क्षेत्र के नागरिक काफ़ी परेशान बताए जा रहे हैं। नया थाना बनने के बाद नागरिकों को लगा था कि उन्हें सुरक्षा मिलेगी, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। थाने क्षेत्र में गश्त नही हो पा रही है फलस्वरूप चोरो के हौसले बुलंद है।
पुलिस के व्यवहार पर सवालिया निशान लगा।

आरोप है कि विगत दिवस सकरी के गायत्री मंदिर के सामने कालोनी में तिवारी परिवार के घर चोरो ने सेंध मार दी और लगभग 50 से 60 हजार रूपये का कीमती सामान पार कर दिया। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें 30 हजार रुपए का सामान लिखावाने के लिये कहा गया। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस ने ऐसा क्यों कहा ये तो पुलिस को ही बताना पड़ेगा। वहीं पुलिस की गश्त यदि सही तरीके से हो रही होती तो निश्चित ही इस तरह के चोरी की घटना नहीं होती। सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन चार बढ़ी कालोनी भी आती है लेकिन पुलिस की लापरवाही कही इन कालोनी वासियो को भी भुगतना न पड़ जाय प्रशासन को तत्काल सक्रिय होने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
नगर निगम में जब से सकरी शामिल विकास के नाम पर जीरो।
बिलासपुर के परिसीमन में सकरी क्षेत्र को भी नगर निगम में शामिल किया गया है, सकरी के नागरिकों को लगा कि नगर निगम में शामिल हो जाने से अब क्षेत्र का विकास होगा लेकिन उन्हें नहीं पता था की नगर पंचायत में थोड़ा विकास हो जाता था लेकिन जब से नगर निगम में शामिल हुआ तब से सकरी का विकास जीरो हो गया है। बल्कि इस क्षेत्र को अपराध का गढ़ बनते हुए बताए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट
