विभिन्न मांगो को लेकर चार सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन।
बालोद/सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के लगभग चार सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ब्लाक मुख्यालय के अम्बेडकर चौंक गुरूर में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया।

संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती डामिन ज्योति के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी साहू सहित धरना प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी समस्याओं को साझा किया।
तथा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह धरना प्रदर्शन नियमितीकरण, पेंशन व समूह बीमा लागू करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, बर्खास्तगी एवं कारण बताओ नोटिस पर रोक लगाने, प्रति माह मोबाईल रिचार्ज देने एवं टी एच आर में आ रही व्यावहारिक समस्या का निराकरण हेतु किया जा रहा है।
धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास विभाग नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के नाम तहसीलदार हनुमंत श्याम को ज्ञापन सौंपा।
