ग्राम संजारी बालोद में होली मिलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुई तारणी चंद्राकर।

0
Share this news

लोगों ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर का किया भव्य स्वागत।

बालोद सजग प्रहरी।  बालोद जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत संजारी बालोद में होली मिलन समारोह एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जहां पर जिला पंचायत बालोद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर की ग्रामीणों सहित उपस्थित नव निर्वाचित जन– प्रतिनिधियों ने बड़े ही उत्साह के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने बीच पाकर ग्रामीण भाव विभोर हो गए तथा क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए श्रीमती चंद्राकर जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम ग्राम के देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया तदोपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आयोजन कर्ताओं ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने समस्त नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के आम लोगों के सहयोग से पूरे बालोद जिले में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी एवं बालोद जिला पूरे पांच वर्षों तक निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों