अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने महिला कमांडो के संग भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

धमतरी / सजग प्रहरी। कुरूद नगर के प्रत्येक वार्डों में महिला कमांडो के द्वारा हर दिन रात्रि गश्त किया जा रहा है। महिला कमांडो के माताओं ने नगर कुरूद से समाजिक बुराइयों को भगाने का संकल्प ले रखा है। इस दौरान नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कुरूद के समस्त वार्डो में महिला कमांडो के माता बहनों के साथ स्वयं भ्रमण कर उनका उत्साह वर्धन किया। अवगत हो कि 08 मार्च विश्व महिला दिवस अवसर पर नये परिषद के शपथग्रहण के बाद कुरूद नगर मे नशामुक्त अभियान एवं स्वच्छता अभियान का संकल्प लेकर नगर के सभी वार्डों से महिला कमांडो सक्रिय है।

अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने नगर वासियों से अपील किया है कि वे सब मिलकर इन माता बहनों (महिला कमांडो) का उत्साह वर्धन करें, उनके पीछे खड़े रहने का साहस दिखाये, हमारे छोटे छोटे भाइयों को नशे से मुक्ति दिलाना है, हर घर के चिराग़ को बचाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कुरूद एवं स्वस्थ कुरूद के परिकल्पना को साकार करते हुए विष्णु देव के सुशासन और अजय के विकास रथ को नगर में निरंतर चलाना है। इस अवसर पर नगर पंचायत कुरूद के विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पार्षदगण महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर भी सम्मिलित हुए।
