भर्रीटोला परिक्षेत्र के ग्राम सुरडोंगर में मनाया गया भक्त मां कर्मा महोत्सव।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिले के डौंडी विकास खण्ड अंतर्गत भर्रीटोला परिक्षेत्र के ग्राम सुरडोंगर में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र के समस्त ग्रामों के स्वजातीय बन्धु, माताएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने अपनी उपस्थिति प्रदान की थी। वहीं कार्यक्रम में अध्यक्षता साहू समाज के तहसील अध्यक्ष श्री सोमेश साहू ने किया। इसी प्रकार अति विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर श्री मिथिलेश नुरुटी जी सदस्य जिला पंचायत बालोद , श्री मुकेश कौड़ौ जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी, श्रीमती तारा देवी दर्रो जी सरपंच ग्राम पंचायत सूरडोंगर तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमान तुलेश्वर हिचामी जी जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौण्डी,श्रीमती रत्ना हिरवानी जी जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौण्डी, श्रीमान भोलाराम नेताम जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वजातीय माताओं ने कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यअतिथि श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने भक्त मां कर्मा के जीवनी पर संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए मां कर्मा के त्याग तपस्या, भगवान जगन्नाथ जी के प्रति अटूट समर्पण तथा समाज सुधार की बखान किया। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने रखी अपनी समस्याएं।
वनांचल में लगातार आए दिन लाइट गोल होना, लोवोल्टेज की समस्या बनी रहना, बुजुर्ग अवस्था के लगभग अधिकांश लोगों को आवास एवं राशन कार्ड पेंशन से वंचित रहने, कच्ची रोड से आने जाने वाले विद्यार्थीयों को हो रही परेशानी , बारिश के दिनों में दाह संस्कार करने के लिए होने वाली दिक्कत जैसे अनेकों समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए मांग रखी। क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पत्रकार भगवान दास साहू ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विशेष चर्चा किया। वहीं जनप्रतिनिधि गणों ने भी उपरोक्त समस्याओं को त्वरित रूप से निराकृत करने का आश्वाशन दिया है।
संवाददाता–भगवान दास साहू की रिपोर्ट
