सनौद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को धर–दबोचा।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत सनौद पुलिस ने दिनांक 08 अप्रैल को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर–दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटी सी जी 24 एस 0483 में सफेद रंग की बोरी में 40 नग पौवा देशी शराब 7.200 बल्क लीटर कीमत 3600 रुपए अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी का नाम उत्तम साहू पिता बिसेशर साहू उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से पता चला कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर एक स्कूटी चालक को रोककर पूछताछ किया जहां पर उक्त स्कूटी चालक उत्तम साहू के पास से सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से देशी शराब परिवहन किया जा रहा था जिसे आबकारी एक्ट 32(2) के तहत जप्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार कंवर, प्रधान आरक्षक हरदे राम कोलियरा, आरक्षक राहुल कुमार गजपाल, आरक्षक जितेन्द्र साहू ने विशेष भूमिका निभाया।
