जिला दवा विक्रेता संघ का चुनाव हुआ संपन्न।
चन्द्र कांत साहू चुने गए जिला अध्यक्ष
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला दवा विक्रेता संघ निर्वाचन 2025 का चुरगिया भवन पाकुरभाठ में चुनाव संपन्न हुआ। उक्त चुनावी कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में एडीसी मैडम मीनाक्षी वैष्णव, बसंत दिल्लीवार, मनीष गुप्ता, सुमित्रादत्ता और दवा विक्रेता संघ के प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में प्रगति पैनल से अध्यक्ष चंद्रकांत साहू , सचिव पवन साहू और कोषाध्यक्ष भूपेश गुप्ता निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर हसमुख टुवानी, अर्जुन सिंह साहू, रविंद्र साहू , डॉ अभिषेक योगी , डॉ हरिकृष्ण गजीर, डॉ प्रकाश साहू, बल्लू चंद्राकर , राघवेंद्र शर्मा , ओमप्रकाश कलिहारी, लीलेश्वर साहु , खिलेश्वर साहू, डॉ निर्मल कांत साहू, सुरेंद्र साहू , युगल किशोर गंजीर, भारत साहू, डॉ डी डी गजपाल, डॉ संतोष साहू, अश्वनी साहू, लोक नायक साहू , मनीष साहू, झमर सिंह चंदेल एवं एकता पाइनल एवं प्रगति फाइनल की समस्त केमिस्टर साथी गण उपस्थित थे। उपस्थित समस्त लोगों ने निर्वाचित साथीयों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
