शासकीय उ. मा. वि. मोहारा में नवमी एवं ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
बालोद सजग प्रहरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहारा में कक्षा 09वी एवं 11वीं का परिणाम घोषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं सदस्य जनपद पंचायत गुरुर, अध्यक्षता जी आर साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहारा, विशिष्ट अतिथि बोधराय हिरवानी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, केशव राम धनकर अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य परमेश्वर हिरवानी, हेमलाल सिन्हा, डोमेन्द हिरवानी, परमेश्वर साहू, बसंती साहू, पूर्णिमा रायपुरी के अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ गंजीर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को भविष्य में और अधिक मेहनत करने और जो असफल हुए उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है और पढ़ाई को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें ताकि हम अपने स्कूल का अपने मां-बाप का अपने गुरुजनों का नाम रोशन कर सके। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देते हुए परीक्षा फल की प्रशंसा की प्राचार्य महोदय जी ने अच्छे परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं परिणामों को शिक्षक शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
कक्षा नवीं में कुमारी गीतिका पिता पुनेश्वर 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कुमारी विनीता पिता मोहपत राम धनकर 92% अंक प्राप्त कर दुसरा स्थान प्राप्त किया है, इसी प्रकार कुमारी कृषिका पिता गौतम यादव ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं में कुमारी निधि गणित संकाय पिता दिनेश्वर कुमार सिन्हा 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कुमारी नमिता गणित संकाय पिता दयानंद 88% अंक प्राप्त कर दुसरा स्थान प्राप्त किया, इसी तरह कुमारी तृषा कला संकाय पिता किशन 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश बघेल सर जी, व्ही साहू जी, पटेल सर जी, सिन्हा सर जी, क्लर्क साहू सर जी, कुर्रे मैडम, साहू मैडम, खिलेश कुमार यादव नवी एवं 11वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
