प्रशासन ने अवैध ईट भट्टा का काटा बिजली कनेक्शन, शासकीय बोर पर कर लिया था अतिक्रमण।
खबर का असर
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिले में नियम विपरित सैकड़ों ईट भट्टा संचालित हैं। खनिज विभाग की गैर जिम्मेदारी के चलते जिले में अवैध रेत उत्खनन, अवैध मुरूम उत्खनन, अवैध ईट भट्टा खूब फल फूल रहे हैं। अवैध कारोबारियों के हौसले इतना बुलंद हो गया है कि वे अब शासकीय जमीन सहित शासकीय बोर पर भी अतिक्रमण करने से नहीं चूक रहे हैं।

राजस्व विभाग गुरूर तथा बिजली विभाग पलारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत देवकोट में गंगा राम चक्रधारी ने शासकीय बोर पर अतिक्रमण कर उक्त बोर के पानी को अवैध ईट भट्ठा संचालन में उपयोग कर रहा था जबकि बालोद जिले में पेयजल बाबत बूंद बूंद पानी के लिए घमासान मचा हुआ है। शासन ने बालोद जिले को रेड जोन घोषित कर रखा है बावजूद देवकोट में पानी का बेहतासा दुरुपयोग हो रहा था। उक्त मामले को बेब न्यूज पोर्टल सजग प्रहरी, टॉप भारत न्यूज, हाईवे क्राइम टाइम तथा दैनिक समाचार पत्र अमृत संदेश ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उक्त शासकीय बोर में प्रदाय किए गए बिजली कनेक्शन को कटवाकर उक्त बोर को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर जनहित के लिए पुनः चालू किया। जनहित के मामले को लेकर हमेशा सजग रहने वाले पत्रकारों का क्षेत्र के लोगों ने आभार मानते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। देवकोट के मामले पर प्रशासन द्वारा जनहित में किए गए त्वरित कार्यवाही को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का असर बताया।
