सगाई से वापसी में वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त, सात लोग घायल।
घायलों का डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत गुण्डरदेही विकास खण्ड के चैनगंज से एक परिवार सोमवार को बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 J 6779 में सवार होकर डौंडीलोहारा विकास खण्ड के ग्राम मड़ीयाकट्टा सगाई कार्यक्रम संपन्न कराने गया हुआ था जो कि सगाई का रश्म अदाकर वापस आ रहा था कि शाम लगभग 5.30 बजे उक्त बोलेरो वाहन मडियाकट्टा एवं ग्राम कसही के बीच दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमें सवार लगभग 6–7लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी बताया जा रहा है।
घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने तथा अन्य प्रकार के तात्कालिक व्यवस्था करने में छत्तीसगढ़ गोंडवाना महासभा के उपाध्यक्ष वैद्यराज नेम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भूसरेंगा का विशेष सराहनीय योगदान बताया जा रहा है।
