कुमारी वंदना विश्वकर्मा ने कक्षा बारहवीं में 77 प्रतिशत अंक प्राप्तकर अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का बढ़ाया गौरव।
बालोद जिला अंतर्गत वनांचल के हायर सेकंडरी स्कूल हर्राठेमा में अध्ययनरत छात्रा कुमारी वंदना विश्वकर्मा ने कक्षा बारहवीं में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित अपने ग्राम तथा क्षेत्र एवं अपने माता पिता व गुरुजनों का बढ़ाया गौरव।
अवगत हो कि कुमारी वंदना विश्वकर्मा हमेशा से मेधावी छात्रा रही हैं जिन्होंने आर्थिक अभाव, संसाधन की कमी एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद कक्षा पहली से लेकर अभी वर्तमान में कक्षा बारहवीं तक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुमारी वंदना विश्वकर्मा श्री जागेश्वर विश्वकर्मा एवं श्रीमती संतोषी विश्वकर्मा निवासी ग्राम गोंड़पाल तहसील एवं जिला बालोद की सुपुत्री है। जिन्होंने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन के चलते हमेशा से शिक्षा, सांस्कृतिक सहित खेलकूद में भी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन का लोहा मनवाया हैं।
इनके इस सफलता के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा रायपुर, जिला अध्यक्ष कृष्णा गंजीर बालोद, जिला महासचिव अमित मंडावी बालोद, प्रदेश सचिव विनोद नेताम रायपुर, वरिष्ठ पत्रकार प्रमिला नेताम कांकेर, मनोज जायसवाल कांकेर, अमृत संदेश के पत्रकार विद्यासागर गंजीर डौंडी, जगन्नाथ साहू बालोद, फिरोज अहमद बालोद, जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू , जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर दुर्गानंद साहू, युवा भाजपा नेता अजेंद्र साहू, जनपद पंचायत गुरूर की सभापति श्रीमती संध्या साहू, कलेश्वर विश्वकर्मा, श्रीमती देवकी विश्वकर्मा, शिवेन्द्र विश्वकर्मा, सुश्री धनेश्वरी विश्वकर्मा, श्रीमती भगवती विश्वकर्मा, हर्षवर्धन विश्वकर्मा सहित राजनीतिक, सामाजिक तथा पत्रकार जगत के लोगों के अलावा वंदना विश्वकर्मा के शुभचिंतकों, गुरुजनों, सहपाठियों , माता पिता, परिजनों तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
