कुमारी कशिश साहू ने कक्षा बारहवीं में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का बढ़ाया गौरव।
पी एम श्री आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल गुरूर में अध्ययनरत छात्रा कुमारी कशिश साहू ने कक्षा बारहवीं में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित अपने ग्राम तथा क्षेत्र एवं अपने माता पिता व गुरुजनों का बढ़ाया गौरव।
अवगत हो कि कुमारी कशिश साहू हमेशा से मेधावी छात्रा रही हैं, इस बार फिर उन्होंने कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 78 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। 
कुमारी कशिश साहू युवा भाजपा नेता अजेंद्र साहू एवं भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या साहू सभापति जनपद पंचायत गुरूर की सुपुत्री है। जिन्होंने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन के बूते एक बार फिर अपना नाम रोशन किया है। कुमारी कशिश साहू भविष्य में डॉक्टर बनकर देश के लोगों की सेवा करना चाहती है।
कुमारी कशिश साहू की इस शानदार प्रदर्शन के लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष कृष्णा गंजीर बालोद, जिला महासचिव अमित मंडावी बालोद, प्रदेश सचिव विनोद नेताम रायपुर, अमृत संदेश के पत्रकार विद्यासागर गंजीर डौंडी ब्लॉक, जगन्नाथ साहू बालोद, फिरोज अहमद बालोद, जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू , जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर दुर्गानंद साहू, बोहारडीह सरपंच राजेन्द्र साहू सहित राजनीतिक, सामाजिक तथा पत्रकार जगत के लोगों के अलावा कुमारी कशिश साहू के शुभचिंतकों, गुरुजनों, सहपाठियों , माता पिता, परिजनों तथा ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
