अजय पप्पू मोटवानी ने महामहिम राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात कर शुभकामनाएं प्राप्त किया।

0
Share this news

कांकेर/सजग प्रहरी
सुप्रसिद्ध समाज सेवी जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कांकेर प्रवास पर आए महामहिम राज्यपाल रमन डेका जी से विगत रात्रि लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाक़ात करते हुए उन्हें भारत के राष्ट्रचिन्ह की सुंदर अनुकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया तथा कांकेर में समाज सेवा से संबंधित चर्चा भी की।


अपनी अत्यंत व्यस्तता के बावजूद महामहिम राज्यपाल ने अजय पप्पू मोटवानी को मुलाक़ात हेतु पर्याप्त समय दिया साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा को करीब से जानने में दिलचस्पी भी दिखाया।

इस दौरान राज्यपाल महोदय ने श्री अजय पप्पू मोटवानी तथा उनकी संस्था “जन सहयोग ” के सामाजिक कार्यों की विवरण पुस्तिका को भी देखने में रुचि ली । उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अजय पप्पू मोटवानी के भविष्य में बहुत आगे जाने की शुभकामना देते हुए आशीर्वाद भी प्रदान किया। संस्था द्वारा अब तक 156 लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार का विवरण जानकर महामहिम राज्यपाल अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने हार्दिक प्रसन्नता प्रकट की ।

इस अवसर पर “जन सहयोग” संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा, अनुराग उपाध्याय, राजकुमार फबयानी, टी के जैन, प्रवीण गुप्ता, गणेश तिवारी, सीता राम शर्मा आदि पत्रकार एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों