तन्ती जाति समाज कल्याण संघ ने अपने समाज को पिछड़ा वर्ग समाज में शामिल करने की किया मांग।
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से उनके जन्मदिन के अवसर पर मिलकर रखी अपनी समस्याएं।
तन्ती जाति का छत्तीसगढ़ में किसी भी जाति वर्ग में नहीं है उल्लेख।
रायगढ़ / सजग प्रहरी
आज वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के जन्म दिन के मौके पर शामिल होकर तन्ती जाति समाज कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रतिपाल मंथन जी एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष निरत राम बेहरा जी समाज के अन्य पदाधिकारियों ,सदस्यों के साथ श्री ओ पी चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई प्रेषित किया, वहीं तन्ती समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने बाबत ज्ञापन भी सौंपा।

तन्ती जाति जो कि पिछले 150 वर्षो से ओडिशा से आकर छत्तीसगढ़ में निवासरत होकर अपना जीवन यापन कर रहे है जिनका छत्तीसगढ़ में किसी भी जाति वर्ग में उल्लेख नहीं है, विदित हो कि तन्ती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण के पूर्व से ही पिछले 30 वर्षो से इस समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की जा रही है। फिर भी सरकार इस समाज के मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे पाई है, जबकि केंद्रीय सरकार एवं ओड़िशा सरकार की सूची में तन्ती जाति पिछड़ा वर्ग में बहुत पहले से सम्मिलत हैँ।
पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा पिछले 3 वर्ष पूर्व सर्वे करके इस संबंध में पूरी जानकारी लिया जा चुका है , जिसकी पुष्टि टी आर आई , वित्त विभाग एवं अन्य विभागों से भी हो चुका है। गौरतलब हो कि यह मामला केवल मंत्रालय के द्वारा ही लटकाया गया है जिसका निराकरण केवल केबिनेट की बैठक में ही हो पायेगा, जिसे केबिनेट में अभी तक नहीं भेजा गया है।
तन्ती जाति समाज कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारिओं एवं समाज के समस्त परिवारों को वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी से विशेष उम्मीद है कि वे तन्ती जाति वर्ग के भविष्य को देखते हुए समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
