भाजपा मंडल मिर्रीटोला द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में भाजपा मंडल मिर्रीटोला में 15 जून रविवार 2025 को 11:00 बजे संकल्प सभा कार्यक्रम सह कार्यशाला एवं कार्यालय का उद्घाटन किया जाना है जिसमें जिले के वक्तागण  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम की तैयारी हेतु 10 जून को मंडल पदाधिकारीयों की पहली बैठक आयोजित की गई है जिसमें 15 जून 2025  को कार्यक्रम के साथ-साथ 05 जून से 15 अगस्त तक के कार्यों पर चर्चा की गई। प्रत्येक ग्राम वार्ड शक्ति केंद्र और बूथ में मोदी जी के विकास कार्यों की सभा और विचार गोष्ठी के माध्यम से जनता को बताया जाएगा।

इस बैठक में प्रीतम साहू जी पूर्व विधायक एवं भाजपा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष टूकेश्वर पांडेय, कार्यक्रम संयोजक त्रिलोकी साहू, जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू,  कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष सविता साहू,  उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, महामंत्री राकेश सिन्हा, महामंत्री यदीप साहू, जनपद सदस्य हेमंत साहू, मंडल पदाधिकारी मंत्री ममता विजय गौतम, सरपंच प्रतिनिधि केजू साहू,  द्वारका साहू, संजय साहू , मनोहर साहू,  कुबेर सोनबेर, भावराम साहू, अजय साहू, सुरेन्द्र तिवारी, बाबूलाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों