एक मात्र दिव्यांगजन स्कूल एवं आवास को षड़यंत्र पूर्वक बंद करने की कोशिश का लगा आरोप।
विरोध में एन.एस.यू.आई ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।*
सारंगढ़ /सजग प्रहरी।
सारंगढ़ के रेंजरपारा में संचालित एक मात्र दिव्यांगजन स्कूल एवं आवास को षड़यंत्र पूर्वक मान्यता समाप्त कर बंद करने कि कोशिश का लगा है आरोप। उपरोक्त के संदर्भ में एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में साथियो ने साथ मिलकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान NSUI के छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई और प्रांजल फाउंडेशन को बंद करने का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो एन.एस.यू.आई उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन कि होंगी।

उक्त कार्यक्रम में प्रांजल फाउंडेशन के दिव्यांगजन एवं वृद्ध जनों के साथ साथ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी जी, सत्यम बाजपेयी जी, NSUI के विधानसभा सभा अध्यक्ष अंकित पटेल, हरीश जायसवाल, धनेश भारद्वाज, योगेश सोनवानी, नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास मालाकार, सुनील पटेल, जिला महासचिव राहुल मैत्री, डेविड कुर्रे, रूपेंद्र दास, अमन मालाकार, धनेश भारद्वाज, आता यादव, प्रभात यादव, हनी यादव ,अंकुर आनंद, आयुष श्रीवास साहिल अन्य साथी उपस्थित रहे।
संवाददाता –नरेश चौहान की रिपोर्ट
