युवा कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया सारंगढ़ अपेक्स बैंक का शांति पूर्ण घेराव।

0
Share this news

सारंगढ़ /सजग प्रहरी।
सारंगढ़ युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे एवं किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मेहरा के नेतृत्व में आज अपेक्स बैंक शाखा सारंगढ़ का शांतिपूर्ण ढंग से किया गया घेराव।  इस दौरान प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए किसानों को के.सी.सी.ऋण प्रदान करने, डी. ए. पी. खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने और स्टाफ की कमी से हो रही विलंबता को लेकर आंदोलन कर बैंक मैनेजर को अपना ज्ञापन सौंपा। तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे में स्पष्ट शब्दों में बैंक प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि यह समय किसानों के खेतों में काम करने का है लेकिन किसान प्रशासन की लापरवाही के चलते बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं।

वहीं प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से स्टाफ के चार लोगों का तबादला कर दिया गया जबकि यह शाखा अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शाखा है और यहीं स्टाफ की कमी है जिसके कारण किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में लेट लतीफी हो रही है फलस्वरूप सारंगढ़ अंचल के किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एन.सी.एल. जारी करने में विलंब किया जा रहा है। अभी तक कई सोसाइटियों तक कागजात नहीं पहुंचे तथा खाद की कमी बनी हुई है। तथा नए नियमों के अनुरूप किसानों को के.सी.सी. की राशि बढ़ा कर दी जानी है जिसका भी कोई प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है फलस्वरूप जानकारी के अभाव में किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।


किसान नेता राकेश पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पूर्व भी कई बार प्रबंधन को उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। लेकिन अब किसानों के साथ अन्याय आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों