कोविड वैश्विक महामारी के नाम पर बाढ़ आपदा मद से करोड़ों रुपए के प्रस्ताव पर रोक लगाने विधायक उत्तरी जांगड़े ने की कलेक्टर से मांग।
कोविड वैश्विक महामारी के नाम पर पूर्व में 01 करोड़ 71 लाख की फर्जी स्वीकृति का आरोप।
कोविड्-19 महामारी के नाम पर भेजे गए प्रस्ताव का मामला ध्यान आकर्षण के माध्यम से विधानसभा में गूंजने की संभावना।
सारंगढ़ /सजग प्रहरी।
सारंगढ़ का इतिहास किसी से छिपा नहीं है, यहां पर पूर्व में कई बड़े-बड़े घोटाले नीचे स्तर से लेकर ऊपर स्तर तक के मिली भगत के चलते होने का आरोप लगाते रहे हैं। सारंगढ़ की तासीर ही कुछ ऐसी बताई जाती है कि है कि यहां चोर पुलिस मुशायरे भाई की तरह कार्य को अंजाम दिया जाता है। करोड़ों के घोटाले कागज में ही कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है, बताया जाता है कि शासन के नाक के नीचे सभी कागजी कार्रवाई होती रही है लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगती।
आरोप है कि पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहा था और सभी घरों में लॉक थे इस दौरान हजारों की संख्या में अन्य प्रदेश कार्य करने गए प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे और उनकी खान-पान की व्यवस्था क्वॉरेंटाइन सेंटर में की गई जहां देश के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट रहा था तो दलाल कॉविड-19 के आड़ में लाखों रुपया कमाने की जुगाड़ लगा रहे थे इसका ताजा उदाहरण सारंगढ़ जनपद पंचायत में घटा और तत्कालीन जिला रायगढ़ के जनपद पंचायत सारंगढ़ में एक करोड़ 71 लाख की वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर में दिए गए भोजन के व्यय के नाम पर बाढ़ आपदा मद से राशि स्वीकृत कर ली गई।इसकी भनक जब जनप्रतिनिधियों को लगी तो उन्होंने उच्च स्तर में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की लेकिन खाना पूर्ति के लिए कार्यवाही हुई और घोटाले बाज बच निकले। आरोप है कि एक बार फिर कोविड-19 वैश्विक महामारी के आड़ में करोड़ों रुपए के घोटाला करने दलाल सक्रिय हो गए हैं।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने पूर्व में हुए घोटाले को ध्यान आकर्षित कराते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर जिला से भेजे गए प्रस्ताव को तत्काल रोकने की मांग की है।
उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी में एस.डी.आर-एफ मद से राशि दलालो के माध्यम से प्रवासी व्यक्तियों के भोजन व्यवस्था के नाम पर शासन से जिला स्तर पर होने वाली घोटाला को रोकने बाबत पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्व जिला रायगढ़ के माध्यम से जनपद पंचायत सारंगढ़ में दिनांक 06.10.2022 को 171193000/- रूपये ग्राम पंचायतों में ट्रांसफर किया गया था जिसके संबंध में जांच टीम भी गठित हुआ पर जांच रिपोर्ट ढांक के तीन पात साबित हुए। जबकी कोरोना काल के समय पैसा पंचायतो के माध्यम से व्यय हुआ था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी वर्तमान समय में हमारे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लगभग 20 करोड़ रूपये से अधिक की राशि शासन को गुमराह करते हुए, दलालो के माध्यम से भ्रष्टाचार करने के लिए राशि भेजवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हुए इसको नहीं रोका गया तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला होगा। शासन को करोड़ो अरबो रूपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव इस प्रकार है।
मांग संख्या 58 मुख्यशीर्ष 2225- दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत -02- बाढ़, चक्रवात, भू-स्खलन-112-जनसंख्या का निष्क्रम -5607- बाढ़ बचाव -14- सहायक अनुदान -012- अन्य अनुदान अंतर्गत राज्य आपदा मोचन निधी (SDRF) से नोवेल कोरोना वायरस कोविड – 19 वैश्विक महामारी में प्रवासी व्यक्तियों हेतु क्वारेंटाईन सेंटरो के संचालन में भोजन आदि पर किये गये व्यय के लिये आवंटन उपलब्ध कराये जाने बाबत्।
01.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र. / 906/ राजस्व / राहत / 2024 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-04.03.2024 राशि 153.64 लाख रुपए।
02.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./2712/कले. रा.ले. / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-12.09.2023 राशि 677.25 लाख रुपए।
03.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./2515/कले. /रा.ले. / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-21.08.2023 राशि 603.50 लाख रुपए।
04.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र. / 2291/कले./ 11/ कले. /रा.ले / 2023 सारंगढ़-बिलाईगढ दिनांक-07.08.2023 राशि 866.25 लाख रुपए।
05.कार्यालय कलेक्टर जिला-सारंगढ-बिलाईगढ (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./684/कले. /रा.ले / 2023 सारंगढ-बिलाईगढ़ दिनांक-13.02.2023 राशि 500.00 लाख रुपए।
06.कार्यालय कलेक्टर जिला-गरियाबंद (छ.ग.) का ज्ञापन क्र / 2072 / आहत आपदा 2024 गरियाबंद दिनांक-2904.2024 राशि 490.75 लाख रुपए।
07.कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला सक्ती (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./1794 / स.अ.रा./2024 सक्ती दिनांक-06.06.2024 राशि 697.77 लाख रुपए।
08.कार्यालय कलेक्टर (नाजारत शाखा) जिला-सक्ती (छ.ग.) का ज्ञापन क्र./647/नाजारत शाखा / 2022 सक्ती दिनांक-31 10 2022 राशि 371.69 लाख रुपए।
09.कार्यालय कलेक्टर (राहत शाखा) जिला-जशपुर (छ.ग.) का स्मरण पत्र क्र./492 /राहत आपदा/2024 जशपुर दिनांक-06.06.2024 राशि 500.00 लाख रुपए।
