सरपंच पति द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला ने पकड़ा तूल, एडिशनल एसपी ने दिया जांच का आश्वासन

0
Share this news

बिलाईगढ़/सारंगढ़/सजग प्रहरी।
प्रदेश में दबंगों, माफियाओं, राजनीतिक गुंडों के द्वारा पत्रकारों की हत्या करने की साजिश, जानलेवा हमला करने, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का शिलशिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में देखने को मिला कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा (घो) की सरपंच पति का राजनीतिक कद इतना बड़ा हो गया है कि अब उनका पंचायतों के काम में भी सीधा दादागिरी एवं दखलंदाजी होने लगा है। सरपंच पति का हौसला इतना बुलंद हो चला है कि अब वे खबर कवरेज करने वाले पत्रकारों को भी खुल्ले आम धमकाने एवं झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगा हैं।

जिले के पत्रकारों में इस तरह की घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है वहीं अब ग्राम पंचायत धौराभाठा (घो) के मामले को लेकर पत्रकारों ने ऐसे कृत्यों की को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं  कलेक्टर से मिलकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पत्रकार मिथुन यादव ग्राम पंचायत धौराभाठा (घो) में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत उपरांत कवरेज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच के पति ने उन्हें खबर कवरेज करने से रोकते हुए धमकी चमकी पर उतारू हो गए तथा खबर प्रसारित करने पर झूठे मामलों में फंसाकर एफ.आई.आर. लिखाने की धमकी देने लगा जिसकी शिकायत पत्रकारों के द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई है। इस गंभीर प्रकरण में पत्रकारों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है जिस पर एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे ने पत्रकारों को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की जांच बिलाईगढ़ एसडीओपी से कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकार संघ ने उनका आभार जताते हुए मांग किया है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। पत्रकारों ने मामले पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में पत्रकारों के साथ ऐसा ही स्थिति रहा तो निश्चित ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़ा खतरा बन जाएगा।

जानिए क्या है मूल मामला!
प्राप्त सूत्रों के अनुसार धौराभाठा पंचायत में 15 वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता, बिना जीएसटी बिल के भुगतान जैसे मामलों की जानकारी मिलने पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार मिथुन को सरपंच पति ने रिपोर्टिंग करने से रोकने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यह खबर उजागर करने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

पत्रकारों ने दी चेतावनी!
पत्रकार संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस मामले में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे जिला स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। पत्रकारों ने एक सुर में कहा है कि हमें डराने-धमकाने का सिलसिला बंद करें। वरना लोकतंत्र के प्रहरी शांत बैठने वाले नहीं है तथा अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ना जानता है, इस दौरान यदि किसी भी प्रकार की शांति भंग होगी इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

ज्ञापन सौंपाने वालों में सर्व श्री नरेश चौहान जी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़, देवराज दीपक, कृष्णा महिलाने, युराज निराला, समीप अनंत, मिथुन यादव, पिंगध्वज खांडेकर, चन्द्रिका भास्कर, मोहन लहरे, सुनील टंडन, अजय जोल्हे, भागवत साहू, मिलन महंत, देव जाटवर, संभु पटेल, राजकुमार सिदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों