पूरे जिले में एक साथ वृहद रूप से वृक्षारोपण हेतु कार्य योजना बनाने सचिवों को दिए गए निर्देश।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला कलेक्टर के निर्देश पर जन–भागीदारी अंतर्गत सघन वृक्षारोपण हेतु कार्य योजना तैयार करने बाबत आज जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरूर की अध्यक्षता में दिनांक 03.07.2025 को जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र अंतर्गत समस्त सरपंच, सचिव एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों का बैठक लिया गया जिसमें प्रत्येंक ग्राम को पौध रोपण हेतु लक्ष्य प्रदाय किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष कलेक्टर महोदया जिला बालोद के निर्देशानुसार वृहत वृक्षारोपण पूरे जिले में एक साथ किया जाना है। प्रत्येंक पंचायत सचिवों को ग्राम स्तर पर पौध रोपण हेतु कार्य योजना तैयार करने एवं इस अभियान में प्रत्येंक ग्रामीण के साथ-साथ पंचायत स्तर पर लाभान्वित परिवार को भी सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस बैठक में सीईओं जपं गुरूर, अति.सीईओं जपं गुरूर, कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा, सरपंच, सचिव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों