ADTV NEWS 24 ×7 के चेयरमेन एवं प्रधान संपादक तथा चैनल हेड पर लगे गंभीर आरोप।

0
Share this news

मामले में फरेबी आरोपी को संरक्षण देने तथा प्रार्थी को प्रशासन के द्वारा लगातार गुमराह करते रहने का लगाया आरोप।

बालोद/ सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत डौंडीलोहारा के ग्राम करकूटोला निवासी वैद्य घनश्याम साहू ने प्रेस वार्ता के माध्यम से ADTV NEWS 24×7 के चेयरमेन एवं प्रधान संपादक अश्वनी डड़सेना तथा चैनल हेड मीनू साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है।

 

उन्होंने जारी वीडियो में अपने खिलाफ साजिश रचने तथा लुट फरेब के आरोप में आरोपित खिलावन चंद्राकर को बचाने हेतु उनके खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराए जाने का जानकारी साझा किया है। हालांकि अपने ऊपर लगाए गए आरोप से मीनू साहू एवं अश्वनी डड़सेना ने इंकार करते हुए कहा है कि घनश्याम साहू के द्वारा दुर्भावनावश उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत उपरोक्त कथन जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों