ग्राम कोसागोंदी में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुये मनाया गया गुरुपूर्णिमा

0
Share this news

बालोद/सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत ग्राम कोसागोंदी में ग्राम पुरोहित शैलेन्द्र किरण शर्मा के तत्वाधान में समस्त ग्रामवासी कोसागोंदी के सहयोग से गुरुपूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ अति भव्यतम रूपो में मनाया गया। जहां पर श्रधेय गुरुदेव बालव्यास भगवताचार्य पण्डित सौरभ शर्मा (बाबू जी महाराज) के गुरुवचन प्राप्त हुए।

अवगत हो कि गुरुपूर्णिमा का पर्व विगत सात वर्षो से लगातार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय भजनों से समस्त श्रद्धालुओं ने आनंद प्राप्त की। तथा साथ ही बालोद, धमतरी, जामगांव, दुर्ग, गोपालपुरी, चारभाठा, अंडा, पौहा, भटगांव, भखारा, सिहावा नगरी, कोसागोंदी, पिकरीपार, अरमरीकला, कुम्हली, परसदा व आसपास से पधारे श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बेल वृक्षारोपण सहित पौध वितरण तथा भोजन प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल व्यास भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी ने कहा कि हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार और पर्व माना जाता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सब का कल्याण हो, साथ ही साथ देश का भी मंगल कामना की कामना किया।

इस दौरान गुरुदेव जी ने वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा दिया साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिष्य गण, भक्तजन एवं सभी ग्रामवासियों को आशीर्वाद भी प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों