सरपंच संघ के चुनाव में एक बार फिर पिटा कांग्रेस का खास मोहरा।

0
Share this news

विधायक कार्यालय में पसरा सन्नाटा, कांग्रेसियों में मचा खलबली।

बालोद/सजग प्रहरी/12 जुलाई 2025
बालोद जिले के जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत सरपंच संघ के अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को जनपद पंचायत गुरूर के सभा कक्ष में हुआ संपन्न। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता डाकेश साहू तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकारणी सदस्य व विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू के बीच सीधी टक्कर हुआ। इस चुनाव में स्थानीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा  तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, मिर्रिटोला भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, सनौद भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल देवांगन एवं गुरूर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर लगा हुआ था जहां पर सुनीता संजय साहू सहित तीनों मंडल अध्यक्षों की कुशल रणनीति के चलते एक बार फिर पीट गया कांग्रेस  का खासम–खास मोहरा।

प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच संघ के चुनाव में दो उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अध्यक्षीय बाबत ताल ठोंका था जिसमें स्थानीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा का कट्टर समर्थक एवं विधायक प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत डांडेसरा के सरपंच टोमन लाल साहू एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू की पसंदीदा उम्मीदवार ग्राम पंचायत भानपुरी सरपंच युवा नेता डाकेश साहू के बीच मुकाबला हुआ। गुरूर जनपद पंचायत अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मताधिकार का उपयोग किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से पांच सरपंच अपने मताधिकार का सदुपयोग करने नहीं पहुंच पाया फलतः 72 सरपंचों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए डाकेश साहू को 47 वोट एवं टोमन को मात्र 25 वोट प्रदान किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू की इस पराजय से कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है।

नव निर्वाचित सरपंच संघ के अध्यक्ष डाकेश साहू जी के इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए डाकेश साहू का रंग गुलाल, फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों