पौध रोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी- त्रिलोकी साहू

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।  बालोद जिला अंतर्गत गुरूर ब्लॉक के ग्राम पेण्डरवानी में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व आमजनों ने पौध रोपणकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। ग्राम पेंडरवानी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान को इस हरित प्रदेश में लोगों का अच्छा मिल रहा है प्रतिसाद।


अभियान से प्रेरित होकर संरपच व स्कूल के बच्चे तथा आमजनों ने आगे आकर अभियान में रूचि दिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली पर ग्राम के विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

सरपंच त्रिलोकी राम साहू के अनुसार लोगो को उनकी नैतिक जिम्मेदारी का कराया गया बोध !
मां के नाम एक पेड़ रोपण अभियान के तहत सरपंच त्रिलोकी राम साहू के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने पहुंचकर एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस दौरान सरपंच ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।

पौध लगाए पर्यावरण बचाएं!
सरपंच त्रिलोकी राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की पर्यावरण को गंदा करने का श्रेय हमें ही जाता है, फलस्वरूप पर्यावरण संरक्षण का कर्तव्य हमारा ही है। पौध रोपण कर पर्यावरण व जलवायु को बचाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि पौधों की रक्षा करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, इससे पीछे नहीं हटा जा सकता है। आने वाले भविष्य में हमें स्वस्थ्य रहने का आधार पौधों पर ही टिका हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों