मनीष देवांगन के नेतृत्व में युवा संगठन ने चलाया वृहद वृक्षारोपण का अभियान।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।  बालोद जिला अंतर्गत ग्राम पेंडरवानी में हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर मनीष देवांगन के नेतृत्व में युवा संगठन द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मनीष देवांगन ने बताया कि हमारे युवा साथी वृहद् रूप से पौधरोपण पवित्र सावन मास के हरेली तिहार के दिन किया गया।

उन्होंने कहा कि गांव में साफ सफाई की कमी सहित कई जगह पर गन्दगी फैला हुआ है जिसकी सफाई  के लिए सभी को मिल कर काम करना है। साथ ही हमारा भविष्य में यह उद्देश्य है कि चौक चौराहा जहाँ खाली मैदान है वहाँ पर वनाच्छादित करना है। उन्होंने समस्त ग्रामवासी सहित प्रदेशवासीयों से अपील करते हुए कहा की आप भी एक पेड़ जरुर लगाये और हमारे आने वाली पीढ़ी ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव को झेलना ना पड़े।

इस दौरान पूर्व सरपंच सत्यवान साहू ने समस्त ग्रामीण और युवा साथी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो वृक्षारोपण के प्रति सजगता दिखाई है ऐसा ही सभी लोगों को मिलकर सामूहिक रूप से इस पुनीत कर्म में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे कि कार्बन डाई ऑक्साइड को नियमित करने में मदद मिलेगी।

इसी तरह कामदेव साहू पंच ने कहा भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इस शुभ अवसर पर हम सब युवा साथी मिलकर वृक्षारोपण कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमर पेड़ गांव का भविष्य है, इसे  संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच सत्यवान साहू, भागचंद साहू पूर्व पंच, कामदेव साहू पंच, गिरधारी साहू पूर्व पंच, लखन देवांगन अध्यक्ष बुनकर  सेवा समिति, चोवन देवांगन, प्रेमराज देवांगन, गजेंद साहू पंच, भूषण देवांगन, हीरामन देवांगन , नरेश पटेल,  निरंजन साहू, असकुमार साहू, जयप्रकाश देवांगन, दयानंद, प्रहलाद, जितेश, रिषभ, भूषण, राजेश हेमराज, मुकेश, पार्थ, बंटी, प्रमोद, धीरज, गनेश्वर, परमेश्वर, राकेश, अजय, टिकेंद्र, भोला, भोजराज कुंदन, कुंज, बिहारी, गुरुदेव, यमन, जीतू, अर्जुन, दुर्गेश, पंकज, त्रिलोचन देवांगन मीडिया प्रभारी भी शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों