राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद के महिला खिलाड़ियो ने जीता मैडल

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।  रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप सीनियर वर्ग के खेल का आयोजन दिनांक 16 से 20 जुलाई 2025 तक किया गया जिसमे देश से कुल 26  राज्य के 1500 खिलाड़ी एवं 250 अधिकारीयों ने भाग लिए।

इस राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद के शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के 05 महिला खिलाड़ियो ने भी हिस्सा लिया था। एकेडमी के अध्यक्ष किशोर नाथ योगी (एक्स आर्मी) ने बताया कि खिलेश्वरी साहू, हेमशिखा मंडावी और भारती को कांस्य पदक प्राप्त हुए। वहीं पेमेश्वरी साहू और हँसनी यादव ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

इस मौक़े पर किक बॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष राकेश यादव ने खिलाड़ियो को बधाई देते हुए भविष्य में और ज़्यादा मेहनत करने की सलाह दी। एकेडमी के उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों