पौध रोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी – पंच रीता प्रधान

0
Share this news

कांकेर/सजग प्रहरी।   उत्तर बस्तर कांकेर जिला अंतर्गत भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम बांसला में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व आमजनों ने पौध रोपणकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। ग्राम बांसला में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान को इस हरित प्रदेश में लोगों का अच्छा मिला है प्रतिसाद।


अभियान से प्रेरित होकर वार्ड क्रमांक 04 की पंच श्रीमती रीता प्रधान व स्कूल के बच्चे तथा आमजनों ने आगे आकर अभियान में विशेष रूचि दिखाई हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली पर ग्राम के विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।


ग्राम पंचायत बांसला की सरपंच व वार्ड क्रमांक 04 की पंच श्रीमती रीता प्रधान ने लोगो को उनकी नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराया। मां के नाम एक पेड़ रोपण अभियान के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच श्रीमती रीता प्रधान के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस दौरान पंच श्रीमती रीता प्रधान ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।

पौध लगाए पर्यावरण बचाएं!
वार्ड पंच श्रीमती रीता प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा की पौध रोपण कर पर्यावरण व जलवायु को बचाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि पौधों की रक्षा करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, इससे पीछे नहीं हटा जा सकता है। आने वाले भविष्य में हमें स्वस्थ्य रहने का मूल आधार पेड़ पौधों पर ही टिका हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं।


श्रीमती रीता प्रधान की प्रेरणा से उनकी सुपुत्री सुश्री नव्या प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रुचि लेते हुए उत्कृष्ट कार्य किया। उनके इस सराहनीय कार्य को लेकर इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के द्वारा नव्या प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों