महानदी के गोद मे स्थित ग्राम पोड़ में मोक्षधाम सेवा समिति ने किया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम।
बालोद सजग प्रहरी। छत्तीसगढ़ की जीवन दायिनी महानदी के गोद एवं कांकेर जिला के सरहद पर स्थित व बालोद जिला के अंतिम छोर मे बसे ग्राम पोड़ में 25 जुलाई शुक्रवार को मोक्षधाम सेवा समिति के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों व अग्निवीर सूर्यकांत साहू और प्रयास विद्यालय में चयन हुए छात्रा कु.दीक्षा मरकाम का स्वागत सम्मान किया गया ।

मोक्षधाम सेवा समिति के संस्थापक गुरुदेव नाड़ी वैद्य बीरेंद्र देशमुख द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिए गए।
इस अवसर पर जिन परिवारों ने अपने घर में शौचालय की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखी थी, उन्हें संस्था की ओर से नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिन लोगों के पास मोटर साइकिल से संबंधित पूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, उन्हें हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शौचालय स्वच्छता मे प्रथम ईनाम की राशि पांच हजार रुपए शांति बाई, दूसरा ईनाम की राशि तीन हजार एक सौ रुपए प्रहलाद साहू, तीसरा ईनाम की राशि दो हजार एक सौ रुपए रूखमणी नेताम को प्रदान किया गया। इसी प्रकार यातायात सुरक्षा के लिए चार व्यक्तियों को हेलमेट ईनाम जिसमें तामेश्वरी साहू, सुरेश नेताम, धरम ठाकुर, नंद कुमार साहू को प्रदान किया गया। इसी प्रकार आर्थिक सहायता राशि के रूप में कु गरिमा साहू को इक्यावन हजार रुपए दिया गया। अवगत हो कि गरिमा साहू की माता पिता का देहांत हो जानें के बाद गरिमा साहू की आर्थिक स्थिति चरमरा गया था।

अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के महत्व पर जोर देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मोक्षधाम सेवा समिति की सदस्य श्रीमति कावित्री गायत्री शिवांगी द्वारा प्रस्तुत कविता ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोंड के ग्रामीण महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गुरूदेव बीरेंद्र देशमुख का प्रेरणादायी संबोधन: “अच्छे विचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ें”
विचारशील और प्रेरणास्पद सभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य गुरूदेव बीरेंद्र देशमुख ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हमें अपने जीवन में एक अच्छा सोच रखना चाहिए जिससे हम आगे बढ़ सकें।” गुरूदेव ने अपने वक्तव्य में जीवन, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि “जीवन, पर्यावरण और जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। यदि हम इन विषयों के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में कठिनाइयाँ बढ़ सकती हैं।”
सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के पूर्व महामंत्री हलधर साहू, पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश ठाकुर, सुरेश कुमार तेता सरपंच ग्राम पंचायत गोलकुम्हड़ा , भगत राम बढ़ाई, खेमराज साहू, जीवराखन साहू, रामगुलाल सोम, जगमोहन साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
