निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन।

0
Share this news

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आई.वी.एफ. सेंटर रायगढ़ के द्वारा 03 अगस्त दिन रविवार को कार्यक्रम आयोजित।

सारंगढ़/सजग प्रहरी।   निः संतान दंपतियों के लिए निः शुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन अघरिया भवन बरमकेला मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल, निःशुल्क जांच एवं परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

आज के इस आधुनिक युग में  तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।

डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी  मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।

अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है,  इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है। डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि बरमकेला व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवं निःशुल्क सलाह सहित अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी। असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो न. 9329142515, 9329142502 में अग्रिम  पंजीयन करवाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों