जिला महामंत्री सौरभ लूनिया का नगर आगमन पर भव्य स्वागत।

0
Share this news

बालोद/दल्लीराजहरा/सजग प्रहरी।
भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला कार्यकारणी में यशस्वी भाजपा नेता सौरभ लुनिया को जिला महामंत्री बनाया गया। तेज तर्रार नेता सौरभ लूनिया की नियुक्ति से पूरे दल्लीराजहरा वासियों में खुशी की लहर है। भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। सौरभ लूनिया भाजपा में पिछले 25 सालों से सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करते आ रहे है।

भाजपा जिला महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरभ लुनिया का अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरभ लुनिया को फूलमालाओं, रंग गुलाल के साथ पूरे जोशो खरोश से नगर के मुख्य मार्गो से बाइक रैली निकल आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

संगठन ने निश्चित ही सौरभ लूनिया को भाजपा जिला महामंत्री बना कर दल्लीराजहरा का जिले की राजनीति में कद बढ़ा दिया है। लुनिया को जिले में संगठन की महत्वपूर्ण बड़़ी जिम्मेदारी मिलने से नगर विकास की राह में अग्रसर होने बड़ी उम्मीद जगी है।


पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सबसे करीबियों में सौरभ लूनिया का नाम गिना जाता है। सौरभ लूनिया के महामंत्री बनने के बाद से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ जनों, मजदूरों वर्ग सहित छात्र संगठनों में खुशी की लहर व्याप्त है।

इस दौरान नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, जिला मंत्री राजेश दसोडे, महेश पांडे, राजू कुकरेजा, मुस्ताक अहमद, मेवालाल पटेल, श्याम जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष पुरोबी वर्मी, गीता मरकाम, नंदा पसीने, सुखवंतीन ठाकुर, रमणी बाघ, समर्थ लखानी, मुकेश खस, विनय सिंग, ललित जैन, प्रमोद, बॉबी, दीपक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

अपनी नियुक्ति को लेकर सौरभ लूनिया ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व का अपने ‘नेता आदरणीय डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री” संगठन पवन साय, प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा, भरत वर्मा, संभाग प्रभारी भूपेंदर सवत्री, जिला प्रभारी मधुसूदन यादव, यशवंत जैन, राकेश यादव, वीरेन्द्र सहू, पवन साहू विशेष रूप से भाजप जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। उन्होंने जिले के समस्त वरिष्ठ नेता गणों ,भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों