विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम भव्यता पूर्वक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।       बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सर्व आदिवासी समाज ने 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम ब्लाक मुख्यालय गुरूर के गोंडवाना भवन में बड़े ही भव्यता एवं धूमधाम के साथ कार्यक्रम संपन्न किया।

 

इस दौरान आदिवासी समाज ने जुलूस के रूप में आदिवासी संस्कृति (परम्परा) अनुसार उक्त थीम में आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ नृत्य करते हुए नगर के मुख्यमार्ग नेशनल हाईवे 930 से होकर कार्यक्रम स्थल से धनेली चौंक तक भ्रमण करते हुए वापस गोंडवाना भवन पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में तब्दील हुआ तत्पश्चात भूमिपूजन उपरांत वक्ता गणों का उद्बोधन प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्री दुर्गानंद साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर उपस्थित थे, कार्यक्रम का अध्यक्षता श्रीमती उतरा मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना सेवा समिति तहसील गुरूर ने किया। अति विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरूर सहित विशेष अतिथि की आसंदी पर पत्रकार विनोद नेताम, श्रीमती अनुसुइया ध्रुव पार्षद नगर पंचायत गुरूर, श्रीमती कौशल्या चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत गुरूर, अजित कुंजाम जी सदस्य जनपद पंचायत गुरूर, श्रीमती मोतिम मरकाम जी सरपंच ग्राम पंचायत फागुनदाह, गोकुल राम ध्रुव जी सरपंच ग्राम पंचायत चंदनबिरही, विद्याधर नेताम सरपंच ग्राम पंचायत परसूली, श्रीमती पूजा ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत दर्रा, दीनदयाल ध्रुव जी सरपंच ग्राम पंचायत उसरवारा, सुश्री रूद्राणी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत भेजा मैदानी विशेष रूप से विराजित थे।


कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर दुष्यंत नागवंशी जी, वोमेश गंगराले जी, नागेश्वर सलाम जी, सुश्री अंजली सोरी जी, प्रकाश मरकाम जी, श्रीमती अमरीका म।रकाम जी, विश्राम सिंह नेताम जी, नंदू राम ओटी जी, पत्रकार अमित मंडावी जी, ठाकुर राम मंडावी जी, गोवर्धन सोरी जी, जवाहर मंडावी जी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों