दीप्ति जांगड़े एवं सिमरन जाटवर ने MBBS सीट हासिल कर परिवार व क्षेत्रवासियों का बढ़ाया मान।

0
Share this news

सारंगढ़– बिलाईगढ़/सजग प्रहरी।   सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत तहसील सरसीवा के करीब स्थित ग्राम बलौदी गांव की बेटी सिमरन जाटवर व ग्राम पिकरीपाली की दीप्ति जांगड़े ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपनी मेहनत व संघर्ष को सिद्ध करतें हुए दीप्ति जांगड़े ने नीट परीक्षा MBBS में 108 वां रैंक व सिमरन जाटवर ने 139 वें रेंक हासिल कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सुश्री दीप्ति जांगड़े व सिमरन जाटवर की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र की सम्मान और प्रेरणा का मिशाल बताया। लोगों ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, समर्पण और परिवार के आशीर्वाद ने उन्होंने एक सपना साकार किया है। अब वे सिर्फ एक डॉक्टर ही नहीं बन रही है, बल्कि उन तमाम बेटियों की उम्मीद बन चुकी है जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे। दीप्ति जांगड़े व सिमरन जाटवर की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके माता पिताओं ने गुरुजनों, क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोग का सहयोग एवं शुभ– कामनाओं का प्रतिफल बताया।

वहीं अपनी इस उपलब्धि पर दीप्ति  जांगड़े व सिमरन जाटवर ने कहा कि यह सफलता उन्हें माता-पिता और बड़े भाई, गुरुजनों के आशीर्वाद व गांव वालों की दुआओं से प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी  इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे एक अच्छा चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं। जिसके लिए उनकी परिजनों ने उन्हें अच्छा योगदान दिया, उन्हें हौसले व ताक़त दी। उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों का भी भरपूर आशीर्वाद मिला, मां-बाप, बड़े भाई व क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास रखा हैं, उस विश्वास को सभी के आशीर्वाद से पूरा करुंगी जिससे कि गरीब और वंचित लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों