शा. उ. मा. विद्यालय मोहारा में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
बालोद/ सजग प्रहरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहारा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया पश्चात प्रभात फेरी निकाला गया, तदोपरांत बच्चों के द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मोहारा एवं सभापति जनपद पंचायत गुरुर थे, वहीं अध्यक्षता जी आर साहू प्राचार्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहारा ने किया, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती तेशवरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, दिनेश्वर सिन्हा उप सरपंच पंचायत मोहारा, विजय लक्ष्मी बंजारे पंच प्रतिनिधि, डॉ गोपाल साहू शिक्षाविद, बोधराय हिरवानी शिक्षाविद, केशव राम धनकर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति मोहारा, छबिलाल धनकर अध्यक्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहारा, मनहरण लाल साहू अध्यक्ष प्राथमिक शाला मोहारा के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तेल चित्रों पर माला अर्पण कर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया और सभी स्कूलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम कविता भाषण बच्चों द्वारा प्रस्तुति दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और पालको से निवेदन किया कि सभी पालक बालक शिक्षक मेगा बैठक किया जाता है उस समय पालकों की उपस्थिति नहीं रहता है, इसलिए सभी पालकों से निवेदन किया गया कि जब भी मेगा मीटिंग होता है उसमें आप अपना उपस्थिति प्रदान करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी कुर्रे मैडम जी को भी अच्छे से सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर टेप सार्वा पंच, श्यामा बाई पंच, देवधर धनकर पंच, दुबे धनकर पंच, निर्मल सिन्हा पंच, ढालू सिन्हा पंच, ललिता बाई पंच, कुसुम लता पंच, कमलेश्वर सोनवानी, बसंत निर्मलकर, गणपत साहू, आर एस गंजीर , हेमलाल सिन्हा, धर्मेंद्र तेलियासी, परमेश्वर हिरवानी, महेश सिन्हा, डोमेन हिरवानी एवं शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य गण, ग्राम पंचायत मोहारा के समस्त पंचगण, ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्य गण, स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका तथा समस्त माताएं, समस्त बच्चे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन जी व्ही साहू सर जी ने किया और कार्यक्रम का आभार श्री अखिलेश बघेल व्याख्याता शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहारा ने किया।
