डॉ हरि कृष्ण गंजीर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

बालोद/ सजग प्रहरी। जनपद पंचायत गुरुर के निर्देशन पर डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति संचार संकर्म एवं निर्माण समिति जनपद पंचायत गुरुर जनपद क्षेत्र क्रमांक 05 ग्राम मोहारा जेवरतला और भोथली के सभी आंगनबाड़ियों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं बच्चों से मिलकर वहां की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी लिया गया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्याएं उन्हें बताई जहां पर डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने सभी को अवगत कराया कि छोटा-मोटा जो भी काम है वह ग्राम पंचायत स्तर में कर दिया जाएगा। तथा जो बड़ा काम है उसके लिए महिला बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती संध्या अजेन्द साहू से चर्चा कर एवं जनपद और जिला पंचायत से मांग करके उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मेरे साथ चल रहे श्री जसवंत कुमार साहू संयोजक शक्ति केंद्र भोथली श्री नीलकंठ साहू जी सहसंयोजक शक्ति केंद्र मोहारा श्रीमती लिलेशवरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला श्री बसंत निर्मलकर सदस्य शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहाराश्री कमलेश्वर सोनवानी जी सदस्य शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहारा श्री गणपत राम साहू जी सदस्य शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहारा उपस्थित थे।
