ग्राम सतमरा में राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला के गुण्डरदेही विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सतमरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ मानस संगठन एवं ओम संत शरण अभिलाषी मानस प्रचार समिति बजरंग चौक आबादी पारा ग्राम सतमरा में आयोजन किया गया था।

उक्त कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं सभापति संचार संकर्म एवं निर्माण समिति जनपद पंचायत गुरुर, अध्यक्षता डॉ दानी राम साहू जी हड्डी रोग विशेषज्ञ भूसरेगा, विशेष अतिथि डॉ रोहित साहू जी जिला संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बालोद, डॉक्टर डामनलाल, तन्मय श्री संत मेडिकल स्टोर सतमरा, गोपी राम साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज एवं परीक्षेत्रीय संगठन मंत्री माहूद, भोज राम साहू जी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सतमरा, डॉ परमेश्वर जेठमल सतमरा, भूषण लाल साहू बिल्डिंग ठेकेदार, भूषण लाल केतकी सतमरा, परमेश्वर हिरवानी मोहारा विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम के तैलचित्रों पर पुष्प माला अर्पण कर तिलक वंदन किया गया, तत्पश्चा अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले ग्राम सतमरा के समस्त वरिष्ठ जनों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि हम अपने ग्राम में इतना अच्छा-अच्छा कार्यक्रम करते हैं लेकिन उसकी अच्छाई को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें तब हमारा जिंदगी सार्थक है। वहीं उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भी रामचरितमानस एवं भगवान श्रीरामचंद्र जी की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया।
इस अवसर पर सोनाऊ राम जी साहू सरपंच ग्राम पंचायत सतमरा, चमपेश्वर सिंह राजपूत प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानस संगठन, शारदा दास मानिकपुरी जी जिला अध्यक्ष धमतरी,छत्तीसगढ़ प्रदेश मानक संगठन, मनमोहन साहू जी वरिष्ठ सलाहकार छत्तीसगढ़ मानस संगठन, गंगाधर साहू जी जिला अध्यक्ष बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस संगठन, दिनेश्वर गंगबेर जी जिला कोषाध्यक्ष बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस संगठन, भोज राम साहू ग्राम जेवरतला जिला सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश मानस संगठन, सुश्री सिमरन जी सरपंच ग्राम पंचायत पसौद, डामन लाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत बैलोदी, कुमुदनी जितेन साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत भुसरेगा, डोमार साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत सियनमरा, अजय निषाद जी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत तमोरा के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आभार श्री सोनाऊ राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत सतमरा ने किया।
