कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जेवरतला में किया गया भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा का स्थापना।
बालोद/ सजग प्रहरी। ग्राम पंचायत जेवरतला में कौशल्या यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासी की सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जी का प्रतिमा स्थापना कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार को बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, अध्यक्षता हेमंत यादव जिला अध्यक्ष कोरिया यादव समाज बालोद, अति विशेष अतिथि डॉ हरिकृष्ण सभापति जनपद पंचायत गुरुर, विशेष अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव उपाध्यक्ष जिला कौशल्या यादव समाज बालोद, श्रीमती लिलेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला, डोमेन साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला, जगराम यादव, बोधराय हिरवानी शक्ति केंद्र संयोजक मोहरा, नीलकंठ कुबेर जी सह संयोजक शक्ति केंद्र मोहारा के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान सभी अतिथियों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का यादव समाज एवं की ओर से स्वागत वंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं और सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। उन्होंने कहा कि यादव समाज द्वारा जो भी मांग किया गया था उसको प्राथमिकता में लेते हुए पूरी किया जाएगा। वहीं अति विशिष्ट अतिथि डॉ हरीकृष्ण गंजीर ने सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। तथा यादव समाज के मांग अनुरूप यादव समाज के सामुदायिक भवन के सामने टीन सेट लगवाने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उद्बोधन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
इस अवसर पर श्री दिनेश लाल यादव भाजपा बूथ अध्यक्ष, नरोत्तम निर्मलकर जी, विष्णु साहू , डॉ राकेश सार्वा , आर एच ओ उपस्वास्थ्य केंद्र बेल्हारी श्री लखन लाल साहू , अध्यक्ष श्री किरण साहू , श्री धर्मेंद्र कुमार साहू , श्रीमती अश्वनी साहू एवं यादव समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण, ग्राम विकास समिति के समस्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, ग्राम के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
