गुरूर अनुविभाग के तीनों थाना प्रभारियों ने मिलकर दुर्ग धमतरी मुख्य मार्ग पर संयुक्त रूप से चलाया सर्चिंग अभियान।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।   इन दिनों प्रदेश में तेज गति से बढ़ रही यातायात के नियमों की अनदेखी, सड़क दुर्घटना, चाकूबाजी, हत्या , अपहरण, बलात्कार, लूटपाट, नशीली दवाओं का अवैध कारोबार जैसे घटनाओं ने सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। निश्चितरूप से यह एक बड़ी समस्या है, जिसे लेकर सरकार की भी बड़ी किरकिरी हो रही है।


उपरोक्त समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन अब बड़े स्तर पर रणनीतिक तरीके से निपटने की योजना बनाई है तथा उस योजना पर अमल करते हुए दिखाई भी दे रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 19 अगस्त मंगलवार को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का साहब (DSP ) के नेतृत्व में पुलिस थाना गुरूर एवं सनौद तथा पुलिस चौंकी कंवर के थाना प्रभारियों ने दल बल सहित संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया जिसकी झलक धमतरी से दुर्ग मुख्य मार्ग पर देखने को भी मिला।

 

अवगत हो कि प्रदेश सरकार बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखकर इन दिनो यातायात परिवहन पर सख्ती से कदम उठा रही है। परिणाम स्वरूप पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह जगह अलग अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर आम आदमी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतू जागरूक किया जा रहा है। वहीं यातायात नियमों का पालन नही करने वाले लोगों पर चलान भी किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार के दिशा निर्देश पर बालोद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में डीएसपी बोनिफास एक्का एक्का के नेतृत्व में गुरूर थाना प्रभारी, सनौद थाना प्रभारी के साथ कवंर चौकी प्रभारी भी अपने अपने पुलिस स्टाप के साथ नगर पंचायत पलारी और ग्राम देवकोट के मध्य में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आम राहगीरों को जागरूक करते हुए दिखाई दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों