नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में होगा भव्य स्वागत।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिले के भाजपा नेता यशवंत जैन को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री बनाए जाने एवं पदभार ग्रहण करने के बाद उनका बालोद जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत की तैयारी जिला भाजपा संगठन की ओर से किया गया है। वहीं शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठन की तरफ से भी प्रमुख चौक चौराहा में अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा।

उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक लेकर जिले में के समस्त मंडल के युवा कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए अपने मंडलवार दो पहिया वाहनों के द्वारा रैली के माध्यम से बालोद आने को कहा है जो कि सरदार पटेल मैदान में 10:00 बजे एकत्रित होंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार 11:00 बजे सरदार पटेल मैदान से स्वागत रैली घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार होते हुए मधु चौक पहुंचेगी, इसके बाद जिला कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का अभिनंदन सहित नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों का परिचयात्मक स्वागत भी किया जाएगा। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील किया है।
