तोमन साहू ने जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र।
बालोद/सजग प्रहरी।
जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जिला अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं की निराकरण बाबत सौंपा मांग पत्र।

विदित हो कि जिला अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसीया विशेषज्ञ , गायकोलाजिस्ट एवं रेडियो लॉजिस्ट डॉक्टर के खाली पदों को भरने की मांग की गई है। तोमन साहू ने बताया कि जिला अस्पताल पूरे जिले सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का मुख्य चिकित्सा केन्द्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ईलाज के लिए पहुंचते हैं, किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव ,रायपुर जैसे अन्य जिलों में रेफर करना पड़ता है जिससे गंभीर परिस्थिति में मरीजों को जान का जोखिम उठना पड़ता है। वहीं गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति, शल्य क्रियायों के लिए एनेस्थीसीया विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे जैसी जांच सुविधा के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल आवश्यकता बताया जिससे कि मरीजों को राहत मिल सके।
