अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन बिलासपुर में आयोजित।

0
Share this news

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में लिया गया निर्णय, सितंबर माह में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन।

बिलासपुर/रायपुर / सजग प्रहरी।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन मीटिंग आहूत की गई जिसमे प्रदेश के समस्त जिलो से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।


पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS संगठन ने बैठक की शुरुआत किया जिसमे संगठन के सभी पत्रकारों ने अपनी अपनी बात रखी। बैठक में सर्व–सहमति से निणर्य लिया की सितंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इस पर चर्चा की जाएगी ओर सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी कि पत्रकार सुरक्षा क़ानून प्रदेश में लागु करें अन्यथा आने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश के पत्रकारों के द्वारा राजधानी में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


पत्रकार सुरक्षा समिति की ऑनलाइन मीटिंग में राष्ट्रीय अधिवेशन को दो सेशन में किए जाने का निणर्य लिया गया है। प्रथम अधिवेशन के प्रथम भाग मे पत्रकारों की कार्यशाला के साथ पत्रकार सुरक्षा क़ानून पर बात होंगी और दूसरे भाग में जो पत्रकारीता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य किया या पत्रकार हित में आंदोलन किया उन सभी का सम्मान किया जायेगा।


इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गोवा, मुंबई, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से पत्रकार इस अधिवेशन में भाग लेंगे।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार जी भी इस ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग में छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने पर जोर दिया गया, सभी राष्ट्रीय सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को आश्वासन भी दिया पूरे देश के पत्रकार उनके साथ खड़े है और होने वाले अधिवेशन में उनकी मांग को छत्तीसगढ़ की सरकार तक पहुंचाने वे निश्चित रूप से शामिल होंगे।

इस ऑनलाइन मीटिंग में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिसमे सुश्री पुष्पा रोकड़े जी, राकेश ताम्बोली, कृष्णा गंजीर, राजेश सोनी, राजा खान, नवरतन शर्मा , सुरजीत सिंह रैना, नरेश चौहान, दीपक जी, कृष्णा महिलांगे, दिनेश जोहले, नारायण बाइन, रामेश्वर वैष्णव, जावेद खान, कैलाश आचार्य, मनीष, प्रशांत, कौशलेन्द्र यादव, डी पी गोस्वामी, अरुण,नितिन रोकडे, प्रवीण निशी, सुशील बखला, नाहिदा कुरैशी, रवि शुक्ला, संजय शर्मा, अरविन्द शर्मा, दीपक साहू, अरुण शेंडे, गोपाल शर्मा, आदि सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों