खबर का असर, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल अस्पताल कुरूद का किया औचक निरीक्षण।

0
Share this news

कुरूद (सजग प्रहरी)।  कुरूद नगर के सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स एवं मेडिकल कर्मचारीयों के द्वारा ईलाज करवाने आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं गैर जिम्मेदाराना हरकत करने का मामला अब पकड़ने लगा है तुल। उपरोक्त मुद्दों को लेकर न्यूज पोर्टल सजग प्रहरी ने लगातार प्रमुखता से किया है समाचार प्रकाशित, लिहाजा मामले की गंभीरता एवं जन आक्रोश तथा हो रहे अस्पताल प्रबंधन की फजीहत को देखते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशिक को करना पड़ा हस्तक्षेप तथा जिला चिकित्सा अधिकारी ने कुरूद अस्पताल के मेडिकल अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ के प्रमुखों की मीटिंग लेकर कड़ी हिदायत देते हुए लगाया फटकार। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सभी प्रकार के जन शिकायतों को बहुत जल्द दूर करने का दिया है आश्वासन।
अवगत हो कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी डॉ यू एल कौशिक गुरुवार की शाम लगभग छः बजे अचानक सिविल अस्पताल कुरूद पहुंचे जहां पर सिविल अस्पताल की गतिविधि का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मेडिकल ऑफिसर डॉ जे पी दीवान,  बीपीएम सहित मेडिकल अधिकारियों , नर्सिंग स्टॉफ के साथ मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टॉफ द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सख्त हिदायत देते हुए फटकार लगाया, साथ ही उन्होंने नोटिस भी जारी किया। वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएमएचओ श्री कौशिक ने कहा कि  सफाई व्यवस्था, आपात कालीन चिकित्सा कक्ष में अनाधिकृत उपयोग, के साथ ही साथ पोस्टमार्टम में मृतक के परिजनों को लगातार होने वाली परेशानी के संबंध में आगामी बैठक में एजेंडे में लेकर आवश्यक रूप से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं आपातकालीन चिकित्सा कक्ष के लिए उपयोग किए जा रहे उक्त बिल्डिंग को नाकाफी बताते हुए उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग की मांग शासन से की गई हैं। इसी प्रकार पोस्ट मार्टम के दौरान मृतक के  परिजनों को होने वाली परेशानियों के गंभीर मसले पर भी उन्होंने समस्याओं को जल्द से जल्द प्रमुखता से निराकृत करने की बात कहा है।

                     संवाददाता–गोकुलेश सिन्हा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों