छात्रा ने लगाया प्राचार्य मनीष वर्मा पर छेड़खानी का आरोप, थाना में प्राथमिकी दर्ज।
बिलासपुर/बालोद/ सजग प्रहरी। आदि काल से इस देश में गुरु–शिष्य की पिता –पुत्र, भक्त –भगवान, कुम्हार –मिट्टी के जैसे पवित्र रिश्ते की परंपरा रही है। लेकिन आजकल कुछ नीच किस्म के कथित शिक्षकों के द्वारा इस पवित्र रिश्ते को शर्मशार करने का मामला अक्सर देखने सुनने को मिल रहा है जो कि बेहद ही निंदनीय व चिंता का विषय है।

विगत वर्ष बालोद जिले के मोखा हाई स्कूल में पदस्थ एक अय्याश किस्म के शिक्षक के ऊपर स्कूली छात्राओं को पालकों के बिना अनुमति के पिकनिक मनाने के बहाने अपने निजी वाहन में ले जाकर अय्याशी करने का मामला प्रकाश में आया था। जहां पर मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी शिक्षक ने अपने कुकर्म के चलते मुंह छुपाने के लिए अन्य स्कूल में अपना स्थानांतरण करवा लिया है। तथा उसी स्कूल के एक शिक्षक को जेल के सलाखों के पीछे जाना पड़ा था।

इसी तरह अब एक बार फिर बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत जोगीपुर हाई स्कुल के प्रचार्य पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला थाना में दर्ज हुआ है।
आरोपी मनीष कुमार वर्मा
प्राप्त जानकारी अनुसार कोटा ब्लॉक के ग्राम जोगीपुर की रहने वाली छात्रा ने अपने पिता को बताया कि उसके प्राचार्य ने उसके साथ छेड़खानी की है। मामले पर छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज की है जिसमे उन्होंने लिखा है कि मैं ग्राम जोगीपुर में रहता हूं, ड्रायवरी का काम करता हूं कि मेरी बेटी जोगीपुर के हाई स्कुल में पढाई करती है। जो मुझे आज दिनांक 03.09.2025 को दोपहर करीब 01.00 बजे बतायी, कि पापा मेरे स्कुल के प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा मुझे और मेरे दो सहेलियो को 15 अगस्त के चार दिन पहले करीब 11.00 बजे बड़े हाल में साफ सफाई करना एवं पुस्तक लेकर आना है कहकर लेकर गया था, जहां पर साफ सफाई करने के दौरान वह मुझे गंदे नियत से देख रहा था और मेरे कमर के दाहिने साईड को गलत नियत से छुआ भी है जिसे मेरी सहेलियों ने देखा है। पीड़ित छात्रा के पिता मनोज कुमार श्रीवास निवासी ग्राम जोगीपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी प्राचार्य मनीष कुमार वर्मा के खिलाफ पुलिस कार्यवाही जारी है।
