श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान गुरुर की “एक कदम मानवता की ओर” एक सराहनीय पहल।

0
Share this news

असहाय वृद्धजनों की सेवा का संस्था ने उठाया है बीड़ा, इन्हें सहयोग देकर इस पुण्य कार्य मे आप भी बने सहभागी!

गुरूर / सजग प्रहरी।
नर सेवा ही नारायण सेवा है कि धारणा से प्रेरित बालोद जिला अंतर्गत संचालित श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान गुरुर निःस्वार्थ सेवा हेतु संकल्पवान सेवाभावी लोगों का समूह है जो कि हमारे आसपास के ऐसे वृद्धजन जो असहाय हैं, लाचार हैं, जरूरतमंद हैं उन्हें प्रतिदिन भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है तथा  यथासंभव उनकी अन्य सहायता भी की जा रही है जो कि इस संस्था का बेहतरीन एवं सराहनीय तथा अनुकरणीय पहल है।


यह संस्था विगत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 10 जुलाई 2025 से निरंतर सेवा प्रदान कर रही हैं। संस्था से जुड़े सेवाभावी लोगों ने इस पुनीत कर्म में जुड़कर पुण्य लाभ कमाने के लिए आम जन मानस से भी आग्रह किया है कि आइए हम सब इस सेवा संस्थान से जुड़कर, आर्थिक, शारीरिक सहायता देकर, राशन उपलब्ध कराकर और अपने या अपने परिजनों के जन्मदिवस, शादी, सालगिरह अथवा पुण्यतिथि पर इन असहाय वृद्धजन को आप भोजन कराकर पुण्य के सहभागी बनें।


संस्था के सेवाभावी भावेश टावरी जी ने बताया कि इस माह का गैस सिलेंडर का सहयोग गोल्डन ट्रेडर्स के संचालक कमलेश साहू से प्राप्त हुआ तथा इसी प्रकार तीन अन्य दानदाताओं ने मिलकर 30 किलो अरहर दाल का कट्टा भेंट किया। वहीं दिनांक 06 सितंबर गणेश विसर्जन के उपलक्ष्य में कृष्णा एजेंसी के संचालक रमेश राजवानी की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार दिनांक 07 सितंबर को पितृ पक्ष में पितृ तर्पण के अवसर पर भोजन प्रसादी के लिए गुप्तदान प्राप्त हुआ है। संस्था के सभी सदस्यों ने उपरोक्त दानदाताओं को साधुवाद ज्ञापित किया है।

श्रीराम कृष्ण सेवा संस्थान से जुड़कर मिशन में सहभागी बनने के लिए कन्हैया लाल साहू- 9713381914, करतार सिंह मिशन- 9424137555, भावेश टावरी- 9993826025, चंदू लाल साहू- 9893001761, श्रीमती पुजा टावरी- 7354940001 से संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों