रामपुर में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
भखारा (सजग प्रहरी)। धमतरी जिले के भखारा उप तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम युवा संगठन के नेतृत्व एवं ग्रामवासी रामपुर के सहयोग से बाजार चौंक में दिनांक 01 सितंबर 2024 को रात्रि कालीन एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 8001रुपए श्री मणिराम साहू जी की ओर से प्रदान किया जाएगा, इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार 6001 रुपए श्री टानिक राम निषाद जी की ओर से प्रदान किया जाएगा तथा तृतीय पुरस्कार 4001 रुपए श्री गुणित राम झग्गर जी एवं श्री घनेश्वर निषाद जी की ओर से संयुक्त रूप से दिया जाएगा व चतुर्थ पुरस्कार 2001 रुपए श्री राजेश कुमार साहू जी एवं श्री गजेन्द्र निषाद जी की ओर से प्रदान किया जाएगा।
अवगत हो कि उक्त कबड्डी कार्यक्रम श्री पुरुषोत्तम सिन्हा जी सदस्य जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य आतिथित्य में, श्री कन्हैया लाल सिन्हा जी सरपंच ग्राम पंचायत गाड़ाडीह के अध्यक्षता में शुभारंभ होगा जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुभाष सेन जी सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर, श्री चेतन लाल साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर, श्री रमेश निषाद जी पूर्व सदस्य जनपद पंचायत कुरूद, श्री गुणित राम झग्गर जी, श्री महादेव रात्रे जी, श्री मिलु राम साहू जी, श्री टीका राम साहू जी, श्री संजय निषाद जी, श्री भैय्या राम साहू जी विराजित होंगे। इसी प्रकार समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर श्री सुभाष सेन जी सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर विराजित होगे तथा डॉक्टर श्री डोमेकांत साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत हंचलपुर अध्यक्षता करेंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश निषाद जी पूर्व सदस्य जनपद पंचायत कुरूद, श्री चेतन लाल साहू जी उपसरपंच ग्राम पंचायत रामपुर, श्री लेखन निषाद, श्री दिनेश निषाद, श्री गजेंद्र निषाद, श्री अरुण साहू, श्री राजेश साहू, श्री संतोष यादव एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत रामपुर उपस्थित रहेंगे।
यह एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी कार्यक्रम श्री राम युवा संगठन रामपुर के अध्यक्ष चेतन यादव, उपाध्यक्ष दीपक साहू, सचिव नोहर निषाद तथा सदस्य गण ऐश कुमार , रोशन झग्गर, लुकेश कुमार, किशन , अंगेश्वर, झवेंद्र, नोहित, यशपाल, यशवंत, विश्वनाथ, हुलाश , रोशन, मेघनाथ, सरित, टाकेश, होमेन्त, ढालेश्वर, मुकेश, राजेश, नीतेश, ढाकेश्वर, भूषण, कुन्दन, ओमकार, साहिल, शेषराज, ओमप्रकाश, देवा, लिलाकांत, रूपेश, दिलीप, सूरज निषाद, पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में संपन्न होगा।
हुलाश निषाद
