जनपद सदस्य श्रीमती लता साहू के अतिथित्य में स्कूली छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण।
Lavc57.107.100
बालोद/गुरूर/सजग प्रहरी।
गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छेड़िया में अध्ययनरत छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल सहायता योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान श्रीमती लता लक्ष्मी चंद्र साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरुर, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सार्वा, तेजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत छेड़िया, बुद्धेश्वर देवांगन बूथ अध्यक्ष छेड़िया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य नागरिक गौतम साहू कोमल राम साहू, डॉक्टर लिकेश्वर साहू, एवन गंजीर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

अवगत हो कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल सहायता योजना एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। खासकर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिल खरीदने या परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से स्कूल जा सकें।

योजना का उद्देश्य
• बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना।
• माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बालिकाओं की नामांकन दर बढ़ाना।
• स्कूल छोड़ने की दर को कम करना।
• शिक्षिकाओं को उनके शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना।
