सेवा सहकारी समिति फागुनदाह ने वित्तीय वर्ष 24–25 में तेईस लाख रुपए का किया लाभ अर्जित।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।     बालोद जिला अंतर्गत सेवा सहकारी समिति फागुनदाह पंजीयन क्रमांक 235 में वित्तीय वर्ष 2024–25 का वार्षिक आम जलसा दिनांक 15 सितंबर 2025 को क्षेत्र के पंजीकृत किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस दौरान आम जलसा में समिति प्रबंधक राजेश्वर राव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री परमानंद पटेल के अध्यक्षीय में समिति के समस्त कर्मचारियों के ईमानदारी एवं  निष्ठा पूर्वक कार्य करने के परिणाम स्वरूप रिजल्ट जीरो साल्टेज रहा। वहीं सोसायटी ने क्षेत्र के किसानों की सेवा करते हुए तेईस लाख रुपए का लाभ भी अर्जित किया।

विदित हो कि समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री परमानंद पटेल सहित क्षेत्र के उपस्थित समस्त किसानों ने समिति प्रबंधक श्री राजेश्वर राव जी के कुशल प्रबंधन तथा समिति के कर्मचारी चंद्रशेखर, छन्नूलाल, चोवाराम, टिकेश्वर आदि कर्मचारियों की ईमानदारी एवं निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि धान खरीदी के समय मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद जीरो साल्टेज बनाए रखना तथा सोसायटी को तेईस लाख रुपए का लाभ अर्जित करवाना एक बड़ी उपलब्धि है।

अवगत हो कि समिति प्रबंधक श्री राजेश्वर राव अब तक की अपनी सेवाकाल में जितने भी अन्य सेवा सहकारी समितियों में सेवाएं दी है, वहां भी रिकॉर्ड रहा है कि उनके कुशल प्रबंधन एवं ईमानदार सेवाभाव के चलते समिति कभी भी घाटे में नहीं रहा है बल्कि हमेशा लाभ अर्जित करता रहा है जो कि अन्य समितियों के लिए अनुकरणीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों