सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा सहकारी समिति फागुनदाह ने चलाया स्वच्छता अभियान।
बालोद/सजग प्रहरी।
बालोद जिला में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न निकायों, संस्थानों, संगठनों, समितियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित फागुनदाह प.क्र. 235 में भी स्वच्छता अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारी गणों, किसानों ने सामूहिक रूप से मिलकर सोसायटी परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को साफ सफाई किया।
इस दौरान विशेष रूप से समिति प्रबंधक श्री राजेश्वर राव, कर्मचारी गण शेखर, चोवा राम, छन्नू लाल, टिकेश्वर एवं कृषक गण प्रहलाद साहू, परमेश्वर साहू, दशरथ निर्मलकर, त्रिभुवन साहू, तोषण मरकाम , नारायण चंद्राकर आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर सहभागिता निभाया।
