स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का प्रथम बालोद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

भारत स्काउट-गाइड संघ द्वारा किया गया स्कूल शिक्षा मंत्री का भव्य सम्मान!
बालोद / सजग प्रहरी। छत्तीसगढ़ शासन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव जी का प्रथम बार बालोद जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद द्वारा जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव जी के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी का स्कार्फ-वागल एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि “स्काउट-गाइड संगठन” सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। यह संगठन बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार करता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणों में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन जी, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू जी, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर जी तथा शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव के.एल. गजेन्द्र, जिला संयुक्त सचिव श्रीमती मधुमाला कौशल, जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, डी.ओ.सी. स्काउट नेम सिंह साहू, डी.ओ.सी. गाइड श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, डी टी सी स्काउट भुवन सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा सहित विकासखंड सचिव चंद्रशेखर दिल्लीवार, रूपेन्द्र सिन्हा, सेवाराम प्रेमन, मनी राम साहू, छगन बसोर, सभी संयुक्त सचिव स्काउटर, गाइडर, स्काउट, गाइड एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला स्काउट गाइड संघ बालोद द्वारा किया गया।
