श्रीराम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ मे NSS का 56 वा स्थापना दिवस मनाया गया

0
Share this news

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /सजग प्रहरी।
जिले के श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ मे बड़े ही हर्ष उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया NSS राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वा स्थापना दिवस।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल करके प्रारंभ की गई l तत्पश्चात NSS स्वयं सेवको के द्वारा गायन सहित मंचीय नाटक का प्रस्तुति करण किया गया तथा NSS के महत्व और उद्देश्य को बताते हुए कार्यक्रम मे राष्‍ट्र की युवा शक्ति के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा मे की गई ।

मंचीय उद्बोधन में विशेष रूप से बताया गया कि NSS गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। वहीं साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय भी विशेषकर पीड़ीत लोगों की सहायता आदि करते हैं। विद्यार्थी–जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यों में रहने से उनमें समाज सेवा,  राष्‍ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संस्था के संचालक रमेश सिंह ठाकुर जी, कार्यक्रम अधिकारी मीना महंत जी, अनिकेत सिंह ठाकुर जी, महाविधायलय के शिक्षक व शिक्षिका राजेश केशरवानी जी सहित, धनेश्वरी पटेल, प्रभा, कमल कांत यादव, कमलेश, चंद्रा, प्रिया, रश्मि, अमित, निराल व भारती तथा महविधायल के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों