भाजपा शक्ति केन्द्र पलारी एवं मोहरा में संपन्न हुआ कार्यशाला।

0
Share this news

भाजपा राष्ट्रवाद की भावनाओं के लेकर करती है काम– कौशल साहू 
बालोद (सजग प्रहरी)।   प्रदेश भाजपा के निर्देश पर  बालोद जिले के गुरूर ब्लाक अंतर्गत भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केंद्र पलारी एवं मोहारा में शक्ति केंद्र स्तर का कार्यशाला हुआ संपन्न। जहां पर भाजपा मंडल गुरुर के अध्यक्ष कौशल साहू जी, जनपद पंचायत गुरुर पूर्व अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू जी, शक्ति केंद्र पलारी एवं मोहारा के कार्यशाला के प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर उपस्थिति थे।
इस कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की भावनाओं को लेकर कार्य करती है, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी का मूल उद्देश्य ही राष्ट्र हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है तथा हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनवाने के लिए लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार उक्त कार्यशाला में अपने उद्बोधन में पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू ने सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि हम सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को पुन: नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण करनी होगी तथा सभी शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक तथा प्रभारी एवं सभी सदस्यों को अधिक से अधिक सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यशाला के प्रभारी डॉ हरि कृष्ण गंजीर ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हमें अपने बूथ में सभी मतदाताओं तक पहुंचकर सदस्य बनाने होंगे, चूंकि कार्यकर्ता ही आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में विशेष भूमिका निभाएंगे, हमारा लक्ष्य यह है कि पंच से लेकर सरपंच जनपद और जिला में हमारे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता काबिज हों तथा गांव और देश का विकास करें, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से मेरा निवेदन है कि आप हर बूथ में कम से कम 200 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाएं तथा हर बूथ पर कम से कम चार-पांच सक्रिय सदस्य बनाएं। सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनवाना आवश्यक होगा।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र पलारी के संयोजक नंदकुमार साहू जी, सह संयोजक मनीष कुमार साहू जी, बूथ अध्यक्ष हेमलाल साहू जी, महेश्वर साहू जी, महेश साहू जी,  देवकरण निषाद जी, शक्ति केंद्र मोहारा के संयोजक बोधराय हिरवानी जी, सह संयोजक नीलकंठ साहू जी, बूथ अध्यक्ष मुकेश सार्वा जी, तुलाराम सार्वा जी, केशव राम धनकर जी, बसंत निर्मलकर जी, हेमलाल सिन्हा जी, डोमेन्द हिरवानी जी, रोम लाल साहू जी, प्रेम लाल साहू जी, कुमार साहू जी, आसाराम साहू जी,  छगन लाल सनगुर्द जी एवं भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र मोहारा एवं शक्ति केंद्र पलारी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों